Hkrn Jobs : हरियाणा रोडवेज भर्ती के लिए नोटिस जारी हुआ है जो हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत होगी। जारी नोटिस के अनुसार इस भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों की पहले ट्रेनिंग होगी। जिसके बाद उन्हें अनुभव प्रमाण पत्र जारी दिया जाएगा।
जिसका इस्तेमाल कर वह उम्मीदवार अपना रजिस्ट्रेशन हरियाणा कौशल रोजगार निगम (Haryana Kaushal Rojgar Nigam) के पोर्टल पर जाकर कर सकते हैं। बता दें कि चालक पद (driver Vaccancy) के लिए 3 साल पुराना हैवी लाइसेंस होना चाहिए फिर उसका 5 दिन का प्रशिक्षण होगा। उम्मीदवारों से डग टैस्ट व रोड टैस्ट लिये जाएंगे। जो उम्मीदवार उक्त दोनों टैस्ट पास (Quality) करेगा, उसी उम्मीदवार को उपयुक्तता और अनुभव/कुशलता प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा। इसी प्रकार परिचालक के पद के लिये परिचालक लाइसेंस रखने वाले उम्मीदवारों को 5 दिन की टिकट पंच करने का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

हरियाणा रोडवेज भर्ती 2022 शेड्यूल
- भिवानी और चरखी दादरी की लास्ट डेट 13 अप्रैल 2022
- जिंद , फरीदाबाद और सिरसा 15 अप्रैल 2022
- कैथल जिले की 18 अप्रैल 2022 है
- हिसार की लास्ट डेट 19 अप्रैल
- पानीपत , अंबाला , करनाल और दिल्ली चंडीगढ़ और सोनीपत की लास्ट डेट 20 अप्रैल 2022
- फतेहाबाद 21 अप्रैल
- गुरुग्राम की लास्ट डेट 22 अप्रैल 2022
हरियाणा कौशल रोजगार निगम ड्राइवर भर्ती के लिए क्या क्या डॉक्युमेंट्स चाहिए
1. दसवीं पास डीएमसी
2. 3 साल का हैवी ड्राइवर लाइसेंस अनुभव के साथ
3. हिन्दी / संस्कृत की जानकारी
4. परिवार पहचान पत्र
Haryana Conductor Vaccancy : परिचालक पद की योग्यता
1. दसवीं पास डीएमसी
2. परिचालक अनुज्ञप्ति पत्र
3.. हिन्दी / संस्कृत की जानकारी मैट्रिक स्टैंडर्ड तक या उच्च शिक्षा
4. आयु 18-42 वर्ष।
5. परिवार पहचान पत्र
हरियाणा रोडवेज हेल्पर भर्ती 2022 योग्य
- मैट्रिक हिन्दी / संस्कृत सहित सम्बंधित ट्रेड में आई.टी.आई.
- आवेदक मैडिकली फिट होना चाहिये।
- आयु 18 से 42 वर्ष तक होनी चाहिए।
Important Links
Ambala Roadways Recruitment Notice
Jo fram 15april ko faridabad or palwal depo m jama huye un ka kya hoga Bharti hogi ya nhi