Haryana School Admission : हरियाणा शिक्षा मंत्री श्री कंवर पाल द्वारा निजी स्कूलों में अनुसूचित जाति व जनजाति बच्चो के दाखिले के लिए 25 प्रतिशत सीटें आरक्षित की है। यह दाखिले हरियाणा प्राइवेट स्कूल में एडमिशन आरटीई नियम (Haryana Rte Admission) के तहत होगा। हरियाणा आरटीई के अनुसार प्राइवेट स्कूलों में उन बच्चो को फ्री में पढ़ाया जाएगा जिनकी सालाना आय 1 लाख 80 हजार रूपये तक है। यह निर्णय हरियाणा 134 ए नियम बंद करने के बाद लिया गया है।

क्या है हरियाणा आरटीई एडमिशन नियम
हरियाणा आरटीई एडमिशन एक ऐसी प्रवेश प्रकिया (AdmisionProcess) है जिसमे आरटीई अधिनियम के तहत फ्री में प्राइवेट स्कूल में दाखिला दिया जाता है। बता दें कि हरियाणा आरटीई नियम शिक्षा का अधिकार या फिर बच्चों का अधिकार मुफ्त के नाम से भी प्रसिद्ध है। शिक्षा मंत्री द्वारा जानकारी दी गई है की यह शिक्षा का नियम अधिनियम (आर.टी.ई) 2009 के अनुभाग 12 (1) (सी) से लिया गया है। जिसके अंतर्गत आरटीई हरियाणा एडमिशन 2022-2023 होंगे।
Haryana Rte Admission 2022 के लिए सभी मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों को कक्षाओं में सीटों की जानकारी अपने स्कूल की वेबसाइट पर 15 अप्रैल 2022 तक अपलोड करनी होगी और यह जानकारी नोटिस बोर्ड , व्हाट्सएप ग्रुप आदि के माध्यम से सभी पेरेंट्स तक भेजनी जरूरी है।
शिक्षा मंत्री ने कहा कि ऐसी आरक्षित सीटों की सूची निजी स्कूलों को अपने-अपने जिलों के जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी को भी भेजनी होगी। उन्होंने कहा कि स्कूलों को यह जानकारी एम.आई.एस. पोर्टल haryanahryedumis.gov.in पर देनी होगी, जिसका अवलोकन विभाग की वैबसाईट harprathmik.gov.in पर भी लिंक द्वारा प्राप्त किया जा सकता है।
Haryana Rte Admission 2022 Shedule
हरियाणा 134 ए के तहत 10 % आरक्षण मिलता था लेकिन अब नए नियम आरटीआई के तहत 25 % सीटों पर आरक्षण मिलेगा। श्री कंवर पाल द्वारा जानकारी दी गई कि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों के लिए मान्यता प्राप्त प्राइवेट स्कूलों में दाखिला लेने के लिए तिथियां इस प्रकार है।
- स्कूल को पोर्टल पर रजिस्टर्ड करने के लिए तिथि 23 अप्रैल 2022
- स्कूल को रजिस्टर्ड करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2022
- बच्चो के दाखिले के लिए आवेदन शुरू 2 मई 2022
- बच्चो के दाखिले के लिए अप्लाई करने की लास्ट डेट 15 मई 2022
- 17 मई को प्रायरिटी लॉटरी निकाली जाएगी।
- लिस्ट आने के बाद उम्मीदवार को 18 मई से 25 मई तक रिपोर्टिंग करनी होगी।
- 18 मई से 27 मई तक आवेदन की जांच की जाएगी।
खाली सीटों के लिए आवेदन कब शुरू होंगे
एडमिशन दो चरणों में होंगे पहला चरण 2 मई से 27 मई तक चलेगा और दूसरा चरण 1 जून से 20 जुलाई तक चलेगा जिसमे खाली सीटों पर एडमिशन होंगे।
अन्य जानकारी के लिए विद्यालय विभाग की ऑफिशियल वैबसाईट harprathmik.gov.in पर सम्पर्क कर सकते हैं।
हरियाणा आरटीई एडमिशन फीस
Haryana Rte Admission Fees सरकारी नियमो अनुसार महीने की तय की गई है। या फॉर्म 6 में जो राशि तय की गई होगी।
- 2 से 5 वीं कक्षा तक 700 रूपए
- 6 से 8 वीं कक्षा तक 900 रूपए
- और कक्षा 11 वीं से 12 वीं तक 1100 रूपए

हरियाणा आरटीई एडमिशन के लिए आवेदन कैसे करें
हरियाणा प्राइमरी एजुकेशन harprathmik.gov.in वेबसाइट पर जाएं।
होम पेज पर दिए गए Haryana Rte Admission 2022 offline नोटिस डाउनलोड कर स्कूल में जमा करवाएं।
अपना स्कूल रजिस्ट्रेशन के लिए सीट डिक्लेर्शन पोर्टल पर जाएं http://14.192.19.188/hresd/
haryana rte admission 2022-23 Faq
Haryana Rte Admission Last Date
15 May 2022
Haryana Rte Admission 2022-23 Portal
harprathmik.gov.in