Google News : गूगल पे का नया फीचर कर पाएंगे भारत में यूएस और सिंगापुर से पैसे ट्रांसफर – डिंपल धीमान

Join and Get Faster Updates

Google News : गूगल पे एक डिजिटल पेमेंट वॉलेट है, जिसका इस्तेमाल ऑनलाइन पेमेंट ट्रांसफर करने के लिए किया जाता है। जो बेहद ही सुरक्षित, सरल और सहायक तरीका है। जिसमे अब बड़ा बदलाव किया जा रहा है। गूगल ने अपनी ब्लॉग पोस्ट में बताया की हर साल दुनिया में गूगल पे का इस्तेमाल कर यूजर $700 बिलियन तक पेमेंट ट्रांसफर करते हैं।

Google Pay से अब पेमेंट ट्रांसफर दूसरे देश में भी कर पाएंगे - डिंपल धीमान
कोरोना काल में ऑनलाइन पेमेंट भेजने की प्रक्रिया तेज होती जा रही है। जिसके लिए गूगल पे Us यूजर के लिए नई सौगात लेकर आया है। जिसमे Us से भारत में पैसों का लेन देन किया जा सकेगा। इसके साथ ही सिंगापुर में भी Google पे उपयोगकर्ता भारत में पैसों का लेन देन कर सकते हैं। जिसके लिए गूगल ने यूनियन और वाइज के साथ एककीकरण किया है।
गूगल ने घोषणा करते हुए बताया कि गूगल पे का नया संस्करण 2021 के अंत तक शुरू किया जाएगा। जिसके बाद यूएस Google पे उपयोगकर्ता 200 से अधिक देशों और क्षेत्रों में वेस्टर्न यूनियन के माध्यम से पैसों का लेन देन कर पाएंगे। इसके साथ ही Google Pay User वाइज के माध्यम से भी 80 से अधिक देशों के साथ लोगों को पैसे भेजने में सक्षम होंगे।
सैमसंग , एप्पल और पेपाल जैसी कंपनिया अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पेमेंट ट्रांसफर को सपोर्ट करती है। ऐसे ही अब गूगल पे ने भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पेमेंट ट्रांसफर करने के फीचर रोल आउट किया है। बता दें की मास्टरकार्ड की रिपोर्ट के अनुसार 73% लोग लगातार विदेशों में पैसे का लेन देन करते हैं।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पैसे भेजें

गूगल पे से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पैसे भेजने के लिए आपको Google Pay को अपडेट करना पड़ेगा।
जिसके बाद पे करने के लिए टैप करें और वेस्टर्न यूनियन / वाइज को select करना होगा।
जिसके बाद गूगल पे के नियमानुसार उपयोगकर्ता अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पैसों का लेन देन कर सकते हैं।

मुफ्त ट्रांसफर या नही

गूगल पे से जब उपयोगकर्ता अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पैसे भेजेंगे तो उन्हें 16 जून के बाद मुफ्त ट्रांसफर नहीं होगी, लेकिन इस से पहले यूजर वेस्टर्न यूनियन Google पे के साथ फ्री पेमेंट ट्रांसफर कर पाएंगे। और यही नहीं उपयोगकर्ता पहली पेमेंट ($ 500 तक) मुफ्त ट्रांसफर कर सकते हैं।

जानकारी आगे शेयर करना ना भूलें।