अब Koo चलेगा नाइजीरिया में , Twitter हुआ बैन

Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

Tech News : माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ट्विटर को नाइजीरिया सरकार द्वारा अनिश्चित काल के लिए बैन कर दिया गया है। (Twitter Ban In Nigeria). और डोनाल्ड ट्रंप ने ट्विटर के बैन होने पर नाइजीरिया को बधाई दी है और फेसबुक को भी बैन करने को कहा , और उन्होंने इस बात का दुख मनाया की काश मैं ही पहले सोशल मीडिया को बैन कर देता।

इसके साथ ही डोनाल्ड ट्रंप ने कहा की नाइजीरिया जैसे ही सभी देशों को ट्वीटर और फेसबुक बैन कर देना चाहिए।

अब Koo चलेगा नाइजीरिया में , Twitter हुआ बैन - डिंपल धीमान   https://dimpledhiman.com/2021/06/Twitter-is-banned-in-Nigeria-indefinitely-by-the-government.html   Join For More https://t.me/dimple_dhiman

ट्विटर को बैन करने का मुख्य कारण यह था कि ट्विटर ने राष्ट्रपति मुहम्मदू बुहारी के एक ट्वीट को डिलीट कर दिया था। जिसके कारण नाइजीरिया की सरकार ने यह फैसला अपने देश को कॉरपोरेट अस्तित्व के खतरे से बचाने के लिए किया।

ट्विटर ( Twitter ) के बैन होते ही, भारतीय माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म कू (Koo) ने घोषणा कर दी कि अब Koo भारत के साथ नाइजीरिया में भी उपलब्द है। कू नाइजीरिया की स्थानीय भाषाओं जोड़ने के लिए काम कर रहा है। जिससे कू का विस्तार बढ़ सके , कू के को फाउंडर और सीईओ ने यह जानकारी अपने अधिकारी ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट कर दी।

बता दें की कू नाइजीरिया सरकार की सभी नियम और शर्ते मानने के लिए तैयार है। जिससे अधिक यूजर्स कू के साथ अपनी स्थानीय भाषाओं में एक दूसरे के साथ जुड़ सकें।
Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now