आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा 1,03,769 रिक्त पदो के लिए रेलवे भर्ती जरूरी नोटिस @rrbcdg.gov.in

Join and Get Faster Updates

Rrb Ntpc Revised Result 2022 : रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा 1,03,769 रिक्त पदो की भर्ती को लेकर जरूरी नोटिस जारी किया है,जिसके अनुसार जिनका फॉर्म इस ग्रुप डी भर्ती में रिजेक्ट कर दिया था। अब वह उसे एडिट कर सकते हैं। जिसके लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर लिंक एक्टिवेट 15 दिसंबर को होगा। जिस पर लॉगिन कर ग्रुप डी भर्ती में भाग लेने वाले योग्य उम्मीदवार अपनी फोटो और साइन सही से दुबारा अपलोड कर सकते हैं। लिंक नीचे दिया गया है

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा 1,03,769 रिक्त पदो के लिए रेलवे भर्ती जरूरी नोटिस @rrbcdg.gov.in
आरआरबी बोर्ड की 2019 ग्रुप डी भर्ती के लिए पंजीकरण 12 मार्च 2019 से 12 अप्रैल 2019 तक चला था। जिसमे रेलवे के 16 क्षेत्रों में ग्रुप डी के 1 लाख 3 हजार 769 रिक्त पदों को भरा जाएगा।
जिनके आवेदन को आरआरबी चंडीगढ़ द्वारा फ़ोटो या साइन गलत होने के कारण रिजेक्ट कर दिया गया था। अब वह ग्रुप डी भर्ती के इस फॉर्म आधिकारिक वेब rrbcdg.gov.in पर दिए गए लिंक से 26 दिसंबर तक दुबारा एडिट कर सकते है
बता दें की 4 लाख 85 हजार 607 उम्मीदवारों के फार्म आरआरबी बोर्ड द्वारा अस्वीकार किए गए थे।
आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा डेट

RRB Group D Date sheet : आरआरबी ग्रुप डी की परीक्षा को लेकर बहुत से उम्मीदवार लंबे से समय से इंतजार कर रहे थे। लेकिन 8 दिसंबर 2021 को रेलवे बोर्ड द्वारा ऑफिशियल वेबसाइट पर डेट शीट जारी कर दी है। जिसके अनुसार Rrb Group D Exam 23 फरवरी 2022 से शुरू होंगे
आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें

जारी नोटिस के अनुसार आरआरबी ग्रुप डी के लिए एडमिट कार्ड एग्जाम से 4 दिन पहले RRB ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी होंगे। जब एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक एक्टिव होगा तो डिंपल धीमान टेलीग्राम चैनल पर बताएंगे
आरआरबी ग्रुप डी एग्जाम पैटर्न क्या रहेगा

Rrb Group D Exam पैटर्न के अनुसार इस पेपर में 100 प्रश्न आएंगे जिन्हे 90 मिनट में पूरा करना होगा। हर एक प्रश्न 1 नंबर यानि पूरा पेपर 100 नंबर को होगा।
जिसमे जनरल साइंस , मैथ्स से 25-25 प्रश्न आ सकते हैं। जनरल इंटेलीजेंस एंड रीजनिंग से 30 प्रश्न आएंगे और जनरल अवेयरनेस एंड करेंट अफेयर से 20 प्रश्न पूछे जा सकते हैं।
बता दें की आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग भी होगी। एक प्रश्न का जवाब गलत देने पर एक तिहाई अंक काटे जाएंगे।
कट ऑफ रह सकती है : आरआरबी ग्रुप डी लिखित परीक्षा (सीबीटी) में पास होने के लिए कट ऑफ इतनी रह सकती है।
  • जनरल 45 से 50 प्रतिशत
  • ईडब्ल्यूएस 40 से 45 प्रतिशत
  • ओबीसी 35 से 40 प्रतिशत
  • एससी व एसटी की न्यूनतम कट ऑफ 30-35 प्रतिशत