Kuk News : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय (केयूके) द्वारा बीएड पार्ट 1 और बीएड पार्ट 2 (रिपेयर) एग्जाम फॉर्म भरने के लिए पोर्टल ओपन कर दिया है।
जिसके संबंध में केयूके ऑफिशियल वेबसाइट पर 24 जनवरी 2022 को ऑफिशियल नोटिस जारी कर दिया है।
बीएड दिसंबर 2021 सेशन की यह परीक्षा मार्च 2022 में आयोजित होगी। जिसके लिए एग्जाम फॉर्म और फीस भरने का शेड्यूल व लिंक नीचे दिया गया है।
महत्वपूर्ण तिथियां
स्टूडेंट्स एग्जाम फॉर्म नीचे दिए गए शेड्यूल के अनुसार Kuk exam portal पर जाकर एग्जामिनेशन फॉर्म भर सकते हैं।
- केयूके बीएड एग्जाम फॉर्म को लेकर ऑफिशियल नोटिस 24 जनवरी को जारी किया गया है।
- जिसके लिए ऑनलाइन एग्जाम फॉर्म बिना किसी शुल्क के 24 जनवरी से 10 फरवरी 2022 तक चलेंगे।
- जिसके बाद 1000 रूपए शुल्क के साथ केयूके विद्यार्थी 12 फरवरी से 17 फरवरी तक एग्जाम फॉर्म भर सकते हैं।
बीएड एग्जाम फॉर्म की फीस कॉलेज / इंस्टीट्यूट में जाकर नीचे दिए गए शेड्यूल के अनुसार भर सकते हैं।
- एग्जाम फॉर्म फीस बिना किसी अन्य शुल्क के 24 जनवरी से 11 फरवरी तक भर सकते हैं
- और 1000 रुपए अधिक शुल्क के साथ केयूके विद्यार्थी 12 फरवरी से 17 फरवरी तक भर सकते हैं।
फॉर्म भर कर कॉलेज में सबमिट करवाना जरूरी है और कॉलेज में जाकर ही फीस भरने होगी। और जिसके कॉलेज बंद है वह नीचे दिए कॉलेज में फॉर्म और फीस भर सकते हैं। यह फैसला केयूके द्वारा लिया गया है। ताकि विद्यार्थियों को किसी परेशानी का सामना ना करना पड़े।

फॉर्म कैसे भरें
- केयूके ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- एग्जाम फॉर्म पर टैप करें
- लॉगिन या रजिस्ट्रेशन करें।
- क्लास और सब्जेक्ट सही से सिलेक्ट करें।
- और फॉर्म सबमिट कर के प्रिंट आउट कॉलेज में सबमिट करवाएं।
- गलत सब्जेक्ट भरे जाने पर 100 रूपए की फीस के साथ कॉलेज जाकर सही करवा सकते हैं।
महत्वपूर्ण लिंक्स
- केयूके ऑफिशियल वेबसाइट www.kuk.ac.in
- केयूके एग्जाम पोर्टल examforms.kuk.ac.in
- ऑफिशियल नोटिस Download Link
- केयूके प्राइवेट एडमिशन 2022