Hssc Cet 2022 : एचएसएससी सीईटी रजिस्ट्रेशन ओवर ऐज वालो के लिए खत्म हो गए हैं। एचएसएससी सीईटी एग्जाम भी जल्द हो सकता है। हरियाणा सरकार ने एचएसएससी सीईटी अधिसूचना में बदलाव किए थे। लेकिन अब फिर कुछ प्रश्नों के उठने के बाद हरियाणा सीईटी पॉलिसी में बदलाव किए हैं। जिसमें हरियाणा सरकार ने ग्रुप सी के लिए होने वाले कॉमन एलिजिबल टेस्ट (सीईटी) की शैक्षणिक योग्यता तय कर दी है। अब ग्रुप सी (Group C Qualification) के लिए 12वीं पास के साथ उसके समकक्ष या 10वीं पास के साथ कोई डिप्लोमा भी मान्य होगा।

सीईटी के प्रश्न पत्र का स्तर भी 12वीं के स्तर का होगा। पहले सरकार के सामने यह समस्या थी कि ग्रुप-सी के लिए प्रश्न पत्र 12वीं के स्तर का रखा जाए या 10वीं के स्तर का कई विभागों, बोर्ड व निगमों में ग्रुप-सी के लिए 10वीं पास भी शैक्षणिक योग्यता तक निर्धारित की हुई थी। अब सरकार ने ग्रुप सी के जिन पदों के लिए 12वीं, उसके समकक्ष या 10वीं व डिप्लोमा योग्यता है, उनके लिए 12वीं के स्तर का ही प्रश्न पत्र होगा। ग्रुप डी के कर्मचारियों की भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास की है।
Haryana Cet Syllabus : यह रहेगा एचएसएससी सीईटी का सिलेबस
Hssc Cet Syllabus : सामान्य ज्ञान, रोजनिंग, अंग्रेजी-हिंदी के प्रश्न पूछे जाएंगे। कंप्यूटर से जुड़े सवाल भी होंगे। इन विषयों से 75% प्रश्न आएंगे ।
25% सवाल हरियाणा के इतिहास, सामयिक मामले, साहित्य, भूगोल, पर्यावरण व संस्कृति से जुड़े होंगे। अतः ग्रुप सी भर्ती के लिए प्रश्न पत्र 12वीं स्तर का व ग्रुप डी भर्ती के लिए 10वीं स्तर का होगा।
एचएसएसस सीईटी न्यूज

