Pm Yojana : मुख्यमंत्री प्रगतिशील सम्मान योजना के रजिस्ट्रेशन कब शुरू होंगे @agriharyana.gov.in

Join and Get Faster Updates

Haryana : हरियाणा सरकार द्वारा “मुख्यमंत्री प्रगतिशील सम्मान योजना” के लिए रजिस्ट्रेशन ऑफिशियल वेबसाइट www.agriharyana.gov.in पर 27 दिसम्बर 2021 से 15 जनवरी 2022 तक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

इस योजना के तहत किसानों को प्रेरित किया जाता है तथा इसकी शुरुआत किसानों को सम्मानित करने व उनको सर्वोत्तम कृषि प्रणालियों को अपनाने के लिए की है। जिसके तहत किसानों को पुरस्कार दिए जाएंगे ताकि दूसरे किसान भी प्रेरित हो कर कृषि क्षेत्र में प्रगति कर सके।

adobe post 20211226 20120402527257382565959947
Pm Yojana : मुख्यमंत्री प्रगतिशील सम्मान योजना के रजिस्ट्रेशन कब शुरू होंगे @agriharyana.gov.in

किस किसान को नगद पुरस्कार मिलेगा

मुख्यमंत्री प्रगतिशील सम्मान योजना के तहत उन चयनित किसानों को कृषि तथा सम्बन्धित क्षेत्रों में उनके द्वारा किए गए अदभुत कार्य के लिए नकद पुरस्कार हरियाणा सरकार द्वारा दिए जाएंगे।

जिस किसान ने कृषि फसलों से अधिक उत्पाद प्राप्त किया है

खेती करते हुए पानी की बचत की।

किसान द्वारा फसल अवशेष प्रबन्धन व जैविक खेती की।

इसके साथ ही एकीकृत कृषि प्रणालियों और टिकाऊ कृषि करने वालो को यह पुरस्कार सम्मानित किए जाएंगे।

कितना मिलेगा पुरस्कार

राज्य स्तर पर पहले नंबर पर आने वाले किसान को पुरस्कार के रूप में पाँच लाख रुपये नगद दिए जाएंगे।

इसके साथ ही चयनित किसानों को तीन-तीन लाख रुपये के दो द्वितीय पुरस्कार और एक-एक लाख रुपये के पाँच तृतीय पुरस्कार भी दिए जाएंगे।

इसके साथ ही हर जिले में 4 पुरस्कार 50-50 हजार रूपए के रूप में दिए जाएंगे

कैसे करें रजिस्ट्रेशन

सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट www.agriharyana.gov.in पर जाएं

मेन्यू बार में किसान कॉर्नर पर जाएं

कृषि योजनाओं “ Apply for Agriculture Schemes” वाले ऑप्शन पर टैप करें 

मुख्यमंत्री प्रगतिशील सम्मान योजना के लिए रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।

परिवार पहचान पत्र या मोबाइल नंबर भर कर सबमिट करें।

मुख्यमंत्री प्रगतिशील सम्मान योजना रजिस्ट्रेशन लिंक एक्टिव हो गया है। Click Here For Registration