Haryana Checker Recruitment 2022 : हरियाणा स्वास्थ्य विभाग में चैकर भर्ती , 10 वीं पास कर सकते हैं आवेदन

Join and Get Faster Updates

Haryana Checker Recruitment 2022 : हरियाणा स्वास्थ्य विभाग चरखी दादरी द्वारा न्यूज पेपर में चैकर भर्ती 2022 के लिए नोटिस जारी किया है। जिसके लिए 10 वीं पास भी आवेदन कर सकते हैं। यह रहा नोटिस

img 20220715 070917 9053198541699991815009

बता दें की स्वास्थ्य विभाग चरखी दादरी द्वारा यह चैकर भर्ती 27 जुलाई 2022 से 30 सितंबर 2022 तक के समय के लिए है। जिसमे कुल 20 (बीस) स्वैच्छिक ब्रीडिंग चैकर लगाए जाएंगे।

चरखी दादरी हेल्थ डिपार्टमेंट में दसवीं पास भर्ती मेरिट लिस्ट 25 जुलाई को जारी होगी। जिसके बाद 26 जुलाई को इंटरव्यू होगा।

हरियाणा चैकर भर्ती योग्यता :

शैक्षणिक योग्यता : हरियाणा चैकर न्यून्तम योग्यता दसवी पास आवश्यक है।

आयु सीमा : हरियाणा के नौकरी के लिए आयु सीमा 18 से 42 वर्ष तक होनी चाहिए। आयु में छूट सरकारी नियम अनुसार दी जाएगी।

कितनी मिलेगी सैलरी : हरियाणा चैकर भर्ती सैलरी 380 रूपये प्रतिदिन (महिने में अधिकतम 20 दिन) के हिसाब से दी जाएगी।

कैसे करें अप्लाई : इस भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार दिनांक 20 जुलाई 2022 को MCH Building नजदीक सरदार झाडू सिंह चौक में स्थित उपसिविल सर्जन (VBD) कार्यालय में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक अपना आवेदन फॉर्म जमा करवा सकते हैं। बता दें की दिनांक 20/07/2022 शाम 05 बजे के बाद प्राप्त आवेदन पत्र पर विचार नहीं किया जायेगा। आवेदन फॉर्म में अपना रिज्यूम बना कर उसके साथ जरूरी डॉक्युमेंट्स अपनी फोटो ओर सिग्नेचर के साथ दिए गए पते पर सबमिट करा दें।

क्या रहेगा चयन करने का तरीका :

हरियाणा चैकर भर्ती में उम्मीदवारों का चयन शैक्षणिक योग्यताएँ एवं अनुभव के आधार पर होगा। आवेदन फॉर्म के साथ जरूरी दस्तावेज ले जाने आवश्यक है।

1. Resume / CV
2. आधार कार्ड
3. दो फोटो
4. शैक्षणिक योग्यता/अनुभव प्रमाण पत्र

बता दें की जो उम्मीदवार इस चैकर भर्ती के लिए योग्य होंगे। उनमें से प्रथम 50 उम्मीदवारों के दस्तावेज की वैरिफिकेशन की जाएगी।। यह डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 26/7/2022 को की जाएगी और इसके लिए सूची दिनांक 25/07/2022 सांयकाल उपसिविल सर्जन (VBD) कार्यालय में लगा दी जाएगी। दस्तावेजों की जाँच के लिए अलग से कोई सूचना प्रेषित नहीं की जाएगी।

सिविल सर्जन, सिरसा भर्ती 2022

जिला मलेरिया अधिकारी, सिरसा के कार्यालय में 3 माह की अवधि के लिए अस्थाई आधार पर ब्रीडर चैकर के 20 पदों पर भर्ती निकली है जिसके लिए 8 वीं पास उम्मीदवार ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं।

इस भर्ती के दैनिक 380 रूपए के हिसाब से ( 20 दिन के मासिक निर्धारित 7600 रूपए) सिरसा जिला के स्थानीय निवासियों से ब्रीडर चैक के 20 पदों पर लिए जाएंगे। दिनांक 22.07.2022 को प्रातः 10 बजे वाक-इन-इंटरव्यू उपसिविल सर्जन (मलेरिया), सिरसा में होगा।

screenshot 2022 0716 085101960130315200955790

नोट:- सभी योग्य उम्मदवारों को सूचित किया जाता है कि उपरोक्त तिथि, समय व स्थान पर साक्षात्कार के लिए उम्मीदवार अपने साथ दो पासपोर्ट साईज फोटोग्राफ सभी मूल व सत्यापित प्रमाण पत्रों की प्रति, हरियाणा राज्य का स्थाई निवासी होने बारे प्रमाण पत्र साथ लेकर आयें।

Haryana Checker Recruitment Application Form Download