Google Docs लाया नया संस्करण , किसी के भी भेजे हुए डॉक्युमेंट्स में कर पाएंगे एडिट

Join and Get Faster Updates

Google Docs News : गूगल डॉक्स जो एक बेहतरीन डॉक्यूमेट्स क्रिएटर और व्यूअर्स ऐप है। GOOGLE DOCS का 3 मई को नया संस्करण आया है। जिसमे उपयोगकर्ता किसी के द्वारा क्रिएट किए गए डॉक्युमेंट्स को स्वयं ही मोबाइल में एडिट कर सकते हैं।

गूगल डॉक्स लाया नया संस्करण , किसी के भी भेजे हुए डॉक्युमेंट्स में कर पाएंगे एडिट - डिंपल धीमान


गूगल डॉक्स में बेहद से खास फीचर पहले से ही मौजूद हैं। जिसके कारण यह 100 करोड़ से अधिक डाउनलोड्स पार कर चूकें हैं। ऐसे ही अब गूगल डॉक्स ऐप के नए संस्करण जो हाल ही में 3 मई 2021 को आया है।

Google ने एक ब्लॉग पोस्ट में बताया की , गूगल डाॅक्स के नए संस्करण से कई सहयोगियों द्वारा किए गए संपादनों को ट्रैक करना आसान हो जाता है। जिसकी मदद से यह पता चल जाता है , की हाल के संपादक कौन थे , उन्होंने क्या बदलाव किए गए और कब किए।
इस नए संस्करण का लाभ उठाना बिलकुल आसान है। यह फीचर ऑनलाइन दौर में बेहद फायदेमंद साबित होगा। इस फीचर को वें उपयोगकर्ता काम में ला सकते हैं। जिनको कॉन्ट्रैक्ट साइन करना होता है। और उनकी कंपनी उन्हें ऑनलाइन डॉक्युमेंट्स भेजती हैं। जिसे क्लाइंट हाईलाइट किए गए डाटा को डायरेक्ट एडिट कर सकते हैं। क्योंकि पहले यूजर को डॉक्युमेंट्स खुद से दुबारा लिखना पड़ता था। या फिर कॉपी पेस्ट करके एडिट करते थे। लेकिन अब अगर कोई डॉक्युमेंट्स भेजता है, तो वह गूगल डॉक्स का नया संस्करण इस्तेमाल कर सकते हैं। जिसके लिए उनको सिर्फ डोक्यूमेट्स पर टैप कर Google Docs में व्यू करना होगा। जिसके बाद मेन्यू में दिए गए एडिट ऑप्शन पर Click कर। उस डॉक्युमेंट्स में फेर बदल कर सकते हैं, चाहे वह डॉक्युमेंट्स किसी अन्य के द्वारा , दूसरी डिवाइस में क्यों ना बनाया गया हो।
उस डॉक्युमेंट्स में एडिट कर सेव कर सकते हैं, और उसमे बदलने के लिए रिक्वेस्ट भी भेज सकते हैं। जिसके बाद सभी रिक्वेस्ट को एक्सेप्ट करना होगा। और उस डॉक्युमेंट्स में ऑटो वही सेव हो जाएगा। जिसे आपने एडिट किया था।
गूगल डॉक्स में डॉक्यूमेंट को .doc के अलावा भी अन्य
फॉर्मेट्स में एक्सपोर्ट कर Save व Save As कर सकते हैं।

गूगल डॉक्स के अन्य फीचर

नए दस्तावेज़ बनाने के साथ ही मौजूदा फ़ाइलों को संपादित कर सकते हैं।
किसी भी समय और ऑफ़लाइन भी डॉक्युमेंट्स पर टिप्पणी / प्रतिक्रिया देें सकते हैं।
डॉक्युमेंट्स में सभी वर्ड्स को भी इस ऐप के इस्तेमाल से गिना जा सकता है।
यह ऐप गूगल अकाउंट्स से कनेक्टेड है , जिसमे सभी डॉक्युमेंट्स कभी भी आपकी मर्जी के बिना डिलीट नही होंगे। इसमें डॉक्युमेंट्स को सेव गूगल ड्राइव और डिवाइस में कर सकते हैं।

जीमेल में आए नए फीचर

जीमेल के नए 2021.04.04.370471299 अपडेट में नए फीचर लॉन्च किए हैं। जो जीमेल को पहले लाभदायक बनाते हैं।
मूव ऑप्शन जिसमे यूजर आई जीमेल को अन्य लेबल में ट्रांसफर कर सकते हैं। जैसे प्राइमरी , सोशल , प्रमोशन, अपडेट्स और फॉर्म्स।
स्नूज ऑप्शन से आए मेल को Snooze कर सकते हैं। जिसमे आपको 5 ऑप्शन दिए जाएंगे। जिसमे आप आई जीमेल के नोटिफिकेशन को कल , अगले हफ्ते , इस हफ्ते में और कस्टम समय पर भी सेट कर प्राप्त कर सकते हैं।
www.dimpledhiman.com%252820%2529

रिवर्ट ऑटो साइजिंग ऑप्शन से जीमेल को पढ़ने और प्रिंट करने में आसानी होती है। और थीम भी बदल सकते हैं। लाइट से डार्क और डार्क से लाइट।

इसके साथ ही जीमेल में म्यूट और आर्काइव फीचर को भी अपडेट किया गया है। जो तब काम आता है जब उपयोगकर्ता बिना डिलीट किए जीमेल इनबॉक्स में कुछ नही देखना चाहते हैं। जिसमे Archive करने पर वह जीमेल तब तक नहीं दिखाई देगी , जब तक उस से नई जीमेल नही आती है। और म्यूट करने पर आई सभी जीमेल इनबॉक्स से बाहर रहती हैं। यह फीचर एंड्रॉयड और आईओएस दोनों के लिए लॉन्च किया गया है।