Hbse Result : 12 वीं का परिणाम घोषित हो गया है , यहां देखें अपना रिजल्ट

Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Education News : हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डा. जगबीर सिंह ने 12 वीं कक्षा के परिणाम के बारे में बताते हुए कहा था कि 25 जुलाई 2021 को परिणाम एचबीएसई अधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा जो की तैयार हो चुका है। लेकिन सरकार के दिशा निर्देश अनुसार बोर्ड द्वारा 72 वें वन महोत्सव को मनाया। जिस कारण 12 वीं का रिजल्ट आज सोमवार को घोषित होगा।
HBSE 12th Results 2021: 12वीं कक्षा के परिणाम सीबीएसई के फार्मूले के अनुसार तैयार हाे चुका है। जिसमे 10 वीं के परिणाम का 30% , 11 वीं के 10% और 12 वीं के 60% इंटरनल वेटेज को जोड़ कर 12 वीं का परिणाम बना है।
बता दें की हरियाणा बोर्ड ने अबकी बार दो लाख 27 हजार 585 विद्यार्थियों का परिणाम घोषित किया है। जिसमे एक लाख 18 हजार 716 लड़के हैं और एक लाख आठ हजार 869 लड़कियां शामिल हैं। इसके साथ ही 9 हजार 452 छात्र प्राइवेट भी हैै।
12 वीं का रिजल्ट कैसे चैक करें।
हरियाणा विद्यालय बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं (https://bseh.org.in/)
मेन्यू बटन पर टैप करें और रिजल्ट पर जाएं (https://bseh.org.in/all-results)
अब नीचे सीनियर सेकेंडरी एग्जामिनेशन रिजल्ट 2021 पर क्लिक करें (Sr. Secondary Examination Result- 2021)

हरियाणा बोर्ड परिणाम शत प्रतिशत

बता दें की 2 लाख 27 हजार 585 विद्यार्थियों में से 2 लाख 21 हजार 236 का रिज़ल्ट खोषित किया गया है।
जिसमे से 1 हजार 338 बच्चो के रिज़ल्ट में आरएलए (R.L.A) दिया गया है। जो परिणाम प्रणाम पत्र में अंक साफ न दिखने के वजह से हुआ है। जिसका हल करने के लिए हरियाणा विद्यालय बोर्ड द्वारा नोटिस भेज दिया गया है जिसे 3 महीने के अंदर स्त्यापित करना होगा , अगर किसी विद्यार्थी का यह स्पष्ट नहीं होता है तो उसका परिणाम रद्द कर दिया जाएगा।
इसके साथ ही हरियाणा बोर्ड चेयरमैन ने पत्रकार वार्ता करते समय बताया की 3 हजार 376 विद्यार्थियों का परिणाम 10 वीं कक्षा के प्रमाण पत्र में अंक साफ न दिखने के कारण R.L.D. दिया है। और अन्य बचे विद्यार्थियों का परिणाम नाम कटने की वजह से रद्द कर दिया गया है।
Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now