CTET Result 2022 : सीटीईटी रिजल्ट जारी यहां से देखें

Join and Get Faster Updates

CTET 2021 RESULT: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा 9 मार्च 2022 को केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) 2021 का परिणाम आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जारी होगा।

बता दें की यह सीटेट परीक्षा (CTET EXAM) 16 दिसंबर से 30 जनवरी 2022 तक आयोजित की गई थी। जिसमे से 16 और 17 दिसंबर के पेपर रद्द करने पड़े थे जो जनवरी 2022 में आयोजित हुए थे। जिनका रिजल्ट देखने के लिए लिंक नीचे दिया गया है।

CTET Result 2022 January

बता दें की सीटीईटी आंसर की 23 जनवरी को जारी हुई थी। जिसमे ऑब्जेक्शन के लिए लिंक 4 फरवरी तक एक्टिव रहा था

सीटेट रिजल्ट (CTET Result 2022) में कैटेगरी के अनुसार कट ऑफ तय की जाती है।

  • सामान्य श्रेणी के उम्मीदवार 60 % अंक
  • और अगर आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवार 55% अंक प्राप्त कर लेते हैं तो उनको योग्य माना जाएगा.

बता दें कि सीटीईटी लेवल 1 पेपर कक्षा 1 से 5 तक पढ़ाने के लिए परीक्षा आयोजित की जाती है और लेवल 2 का पेपर उनके लिए होता है जो कक्षा 6 से 8 वीं तक के शिक्षक बनना चाहते हैं।

सीटीईटी 2022 रिजल्ट पास करने वाले उम्मीदवारों को शिक्षक पात्रता प्रमाण पत्र जो जारी होगा वह अब लाइफ टाइम के लिए माना जाएगा। जिसकी मान्यता पहले 7 वर्ष तक थी।

बता दें की Ctet Certificate Digilocker के माध्यम से भी डाउनलोड कर सकते हैं। जिसके लिए Digilocker app Download कर सकते हैं। और उसके बाद मैसेज में आई लॉगिन आईडी भर कर अपना सीटेट सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते हैं। जो रजिस्टर्ड नंबर पर आएगा।

सीटेट रिजल्ट कैसे देखें

  • सीटेट ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • होम पेज पर नीचे दिए गए “Ctet Result 2021 December” लिंक पर टैप करें।
  • मांगी गई जानकारी भरें। और अब आप अपना Ctet Result देख सकते हैं।

Ctet Result 2022 Link

  • सीटेट ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in
  • सीटेट रिजल्ट 2022 Check Here
  • टेलीग्राम चैनल Join Now

Ctet 2022 कितने विद्यार्थियों ने पास किया

सीटीईटी पेपर 1 के लिए कुल 18 लाख 92 हजार 276 उम्मीदवार ने अप्लाई किया था जिसमे 14 लाख 95 हजार 511 ने एग्जाम दिया था। और इसमें से 4 लाख 45 हजार 467 ने सीटीईटी पास किया है।

सीटीईटी पेपर 2 के लिए कुल 18 लाख 62 हजार 876 उम्मीदवार ने अप्लाई किया था जिसमे 12 लाख 78 हजार 165 ने एग्जाम दिया था। और इसमें से 2 लाख 20 हजार 069 ने सीटीईटी पास किया है।

IMG 20220309 190840 558
CTET Result 2022 : सीटीईटी रिजल्ट जारी यहां से देखें