Kuk Exam Mode 2022 : केयुके ऑनलाइन होंगे एग्जाम नोटिस जारी , यह है Answer Sheet Format

Join and Get Faster Updates

Kuk News : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय (केयूके) द्वारा यूआईईटी के साथ यूजी 2022 ओड सेम एक्जाम मोड को लेकर नोटिस जारी कर दिया है। जिसे सभी संस्थानों में 15 फरवरी को जीमेल के माध्यम से भेजा गया है।

जिसके अनुसार यूजी रेगुलर और री अपीयर एग्जाम यूआईटी बीटेक , एमटेक एग्जाम पहले , तीसरे और पांचवें सेमेस्टर के ब्लेंडेड मोड में होंगे। ऑफिशियल नोटिस और आंसर शीट डाउनलोड लिंक नीचे दिया गया है।

बता दें की Kuk Answer Sheet 2022 36 pages की चाहिए जो पहले जैसे ही दिखती है। जिसका प्रिंट आउट निकलवा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करते रहे नही जानकारी यहां भी अपडेट की जाएगी।

IMG 20220216 050758 657
Kuk Odd Sem Exam Mode News

केयूके ऑनलाइन एग्जाम गाइडलाइंस

  • पहले kuk website पर अपलोड हुई आंसर शीट डाउनलोड कर के प्रिंट आउट निकलवा लें जो ए फॉर साइज की होगी जिसमे 36 पेज होंगे। पहले पेज पर नाम , रोल नंबर आदि लिखना होगा।
  • डेट शीट में दिए गए समय के अनुसार पेपर देना होगा। जिसमे क्वेश्चन पेपर प्राप्त करना और अपलोड करना होगा। समय खत्म होने के बाद पेपर नही लिया जाएगा
  • पेपर के सभी पेज क्रमांक अनुसार होने चाहिए। विद्यार्थी 36 पेज से अधिक पेपर नही लिख सकते।
  • सभी पेज पर अपने सिग्नेचर करने जरूरी है।
  • पेपर की पीडीएफ बनाते समय पहला पेज एडमिट कार्ड का लगाना है। जिसमे नई फोटो और साइन होने चाहिए।
  • यह एग्जाम गूगल मीट जैसे ऐप पर होंगे। जिसके लिए वीडियो कॉलिंग के लिए अच्छा नेटवर्क होना जरूरी है। जिसके पास ऑनलाइन एग्जाम देने के लिए सुविधा नही है वह अपने एग्जाम सेंटर में जाकर पेपर ऑफलाइन दे सकते है।

बता दें की यह नोटिस एग्जाम मॉड को लेकर केयूके यूआईईटी और यूजी स्टूडेंट्स के लिए है। केयूके पीजी एग्जाम मॉड के लिए नोटिस अभी नही आया है।

चार घंटे का दिया गया है समय

  • जारी नोटिस के अनुसार पूरा पेपर करना है। जिसे लिंक पर अपलोड करने और लिखने का समय 4 घंटे का है।
  • जो सुबह 9 : 30 से दोपहर के 1:30 पर शुरू होगी।
  • जिसके लिए क्वेश्चन पेपर सुबह 9:15 पर और दोपहर में 1:15 पर संबंधित शिक्षण संस्थानों में जीमेल आदि के जरिए भेजे जाएंगे।

पेपर से पहले मॉड सेलेक्ट करना जरूरी

केयूके विद्यार्थी जिस मॉड में एग्जाम देना चाहते हैं उसके लिए पहले गूगल फॉर्म भरना पड़ेगा।

जिसके लिए लिंक संबंधित शिक्षण संस्थान / अध्यापक की तरफ से व्हाट्सएप ग्रुप या जीमेल पर भेजा जाएगा।

जिसमे अपनी कक्षा , रोल नंबर आदि जानकारी के साथ Exam Mode भी सेलेक्ट करना होगा। जो एक बार सिलेक्ट किए जाने पर बदला नहीं जाएगा। तो ध्यान से अपना एग्जाम मॉड भरें।

आफलाइन एग्जाम देने के लिए Covid certificate जरूरी है। और सभी नियमों का पालन करना भी अनिवार्य है।

पास आउट विद्यार्थियों के लिए कॉलेज जाकर फॉर्म भरना जरूरी

Kuk के को पूर्व विद्यार्थी है। जिनकी एग्जाम में री अपीयर है या वो मर्सी चांस के साथ इम्प्रूमेंट का एक्जाम देंगे तो उसके लिए कॉलेज में जाकर 50 रूपए फीस के साथ फॉर्म भरना होगा।

जिसमे एग्जाम मॉड भी भरना पड़ेगा। ताकि उनका एग्जाम उसी मोड़ में लिया जा सके।

महत्वपूर्ण लिंक्स