Saving Scheme Rate Hike 2023 : सुकन्या समृद्धि , NSC SCHEME , पोस्ट ऑफिस डिपॉजिट ब्याज दरें बढ़ी

Join and Get Faster Updates

Saving Scheme Rate Hike: भारतीय नव वर्ष 1 अप्रैल से शुरू हो रहा है। जिसमे सरकार द्वारा छोटी छोटी बचत योजनाओं में निवेश करने वालो के लिए खुशखबरी दी है। इस नए वित्त वर्ष में 10 से लेकर 70 बेसिस प्वाइंट ब्याज दरें अप्रैल से जून 2023 तक बढ़ा दी है।

अगर आप भी इन सरकारी योजनाओं में निवेश करना चाहते हैं तो सभी Govt Scheme की जानकारी प्राप्त अपने बैंक या सीएससी सेंटर से प्राप्त कर लें।

Saving Scheme Rate Hike : सुकन्या समृद्धि , NSC SCHEME , पोस्ट ऑफिस डिपॉजिट ब्याज दरें बढ़ी

Saving Scheme Rate Hike यह रही अपडेट

वित्त मंत्रालय द्वारा समय समय पर नई घोषणाएं की जाती है ऐसे ही अब ब्याज दरों में बदलाव किया गया है। यह ब्याज दर आरबीआई द्वारा रेपो रेट बढ़ने से बदली है। बता दें की आरबीआई ने मार्च 2023 तक 6 बार रेट में बदलाव किया है । लेकिन सरकार द्वारा पीपीएफ के ब्याज दर में फिलहाल कोई भी बदलाव नहीं किया गया है। पीपीएफ पर ब्याज की दर पहले वाली 7.1 फीसदी ही है।

Saving Scheme Rate Hike किस किस योजना की बढ़ी ब्याज दर

  • सुकन्या समृद्धि योजना ( Sukanya Samridhi Yojana) में ब्याज की दर 7.6 % से 8% कर दिया है।
  • किसान विकास पत्र (KIsan Vikas Patra) योजना में 7.2 % से 7.5 % ब्याज दर बढ़ा दी है। जिसकी मैच्योरिटी समय सीमा में भी बदलाव किया है जो की 115 महीने कर दिया है पहले 120 महीने था।
  • नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट( NSC) योजना में ब्याज 7 % से बढ़कर 7.70% हो गया है।
  • सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम ( Senior Citizen Saving Schemes) में ब्याज 8 % से बढ़कर 8.20% हो गया है।
  • पोस्ट ऑफिस की बचत योजना (Post Office Deposit Schemes) में वर्ष के अनुसार 4 से 7.4 % तक

Saving Scheme Rate Hike Official Notice

सुकन्या समृद्धि योजना ( Sukanya Samridhi Yojana)

सुकन्या समृद्धि योजना केंद्र की एक बड़ी योजना है जो लड़कियों के शादी आदि के लिए काम आएगी। Sukanya Samridhi Yojana में ब्याज की सालाना दर 8% है। इस सरकारी योजना के लिए कन्या की आयु 10 साल होने से पहले सुकन्या समृद्धि योजना के लिए खाता खुलवा सकते हैं।

जो अपनी लड़की की शादी के लिए बड़ी रकम जोड़ना चाहते हैं तो वह इस Govt Scheme का फायदा उठा सकते हैं। यह राशि लकड़ी के 21 साल होने पर मिलेगी। इस sarkari Yojana के लिए एक साल में 250 रूपए से 1.5 लाख रुपए तक जमा करवाने जरूरी होते थे लेकिन अब इस Govt yojana में बदलाव किया है। राशि जमा नहीं होने पर भी ब्याज मिलता रहेगा।

Leave a Comment