कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय परीक्षा स्थगित , किसान महा-पंचायत का पड़ा असर – डिंपल धीमान

Join and Get Faster Updates

Kuk News : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय द्वारा किसान महा पंचायत को लेकर एक बड़ा फैसला लिया गया है। क्योंकि किसान महा पंचायत के चलते करनाल में धारा 144 लागू कर दी गई है जिस कारण करनाल में इंटरनेट सेवा बंद रहेगी। और वहां के kuk Students एग्जाम नही दे पाएंगे , जिस कारण केयूके प्रशासन द्वारा अधिकारिक वेबसाइट पर नोटिस जारी कर दिया है। जिसमे लिखा है की हरियाणा के कुछ हिस्सों में इंटरनेट सेवाओं के निलंबन के कारण 07-09-2021 को होने वाली सभी विश्वविद्यालय परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं और यह परीक्षाएं अब 28-09-2021 को दुबारा आयोजित की जाएंगी। इन परीक्षाओं का समय पहले वाला ही रहेगा।


IMG 20210906 183947 279
बता दें की कुरुक्षेत्र विश्विद्यालय में लगभग सभी कोर्सेस की परीक्षाएं ब्लेंडेड मोड में आयोजित कराई जा चुकी है। लेकिन अभी भी कुछ दूरवर्ती पाठ्यक्रमों तथा प्राइवेट विद्यार्थियों की परीक्षाएं चल रही है। और कल भी परीक्षा सॉफ्टवेयर के जरिए ली जानी है लेकिन इंटरनेट सेवा होने के कारण अब यह परीक्षाएं कुलपति सोमनाथ सचदेवा द्वारा जारी के गए निर्देशानुसार 28 अक्तूबर को आयोजित कराई जाएंगी।

गृह विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार करनाल जिले में सार्वजनिक सुरक्षा व गलत सूचनाओं और अफवाहों पर काबू पाने के लिए आज रात 12:30 बजे से कल रात के 11:59 बजे तक इंटरनेट सेवाएं बन्द रहेंगी।

इंटरनेट और SMS सेवाएँ कहां कहां रहेगी बंद।

किसान महा पंचायत को देखते हुए सरकार ने आदेश जारी कर दिए हैं। जिसके अनुसार कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद और पानीपत में मोबाइल इंटरनेट सेवा के साथ साथ अब SMS सेवाएँ भी आज रात बारह बजे से सात सितंबर मंगलवार की रात बारह बजे तक बंद रहेंगी।

Join (。◕‿◕。)➜ @Dimple_Dhiman