हरियाणा महिला पुलिस कांस्टेबल की परीक्षा की तारीख में बदलाव , डेट शीट यहां देखें

Join and Get Faster Updates

Hssc News : हरियाणा महिला पुलिस कांस्टेबल की लिखित परीक्षा में फिर बदला शेड्यूल, जिसके लिए हरियाणा कर्मचारी चयन आयाेग (एचएसएससी) ने नई तिथि घोषित कर अधिकारिक नोटिस जारी कर दिया है। जिसके अनुसार अब महिला पुलिस कांस्टेबल की लिखित परीक्षा 18 और 19 सितंबर को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। जिसके एडमिट कार्ड आयोग की वेबसाइट पर 12 सितंबर को अपलोड किए जाएंगे ,जिसका डायरेक्ट डाउनलोड लिंक प्राप्त करने के लिए डिंपल धीमान टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।



हरियाणा पुरुष पुलिस कांस्टेबल एग्जाम लीक होने के कारण एचएसएससी द्वारा यह फैसला लिया गया है की जिस परीक्षा केंद्र पर पेपर लीक हुआ था। उसमे अब महिला पुलिस कांस्टेबल के एग्जाम नही होंगे। जिसके लिए हरियाणा के 5 जिलों अंबाला , यमुनानगर , पंचकूला, कुरुक्षेत्र व करनाल में ही बनाए जाएंगे सभी परीक्षा केंद्र।


महिला पुलिस कांस्टेबल के लिए कुल पद 1100 है। और दुर्गा शक्ति के लिए 698 रिक्त पद हैं। इस भर्ती के लिए लगभग ढाई लाख से अधिक युवतियों ने ऑनलाइन आवेदन कर रखा है।

Hssc Female Admit Card : एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए एचएसएससी की अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर लॉगिन करें या फिर इस डायरेक्ट लिंक से लॉगिन करें

और इसके बाद आपको हरियाणा महिला कांस्टेबल एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए इस लिंक पर जाना होगा।

या फिर आप लॉगिन करते समय एडमिट कार्ड ऑप्शन पर जाकर डाउनलोड कर प्रिंट आउट ले सकते हैं।

इसी साल होगी पुरुष पुलिस कांस्टेबल परीक्षा।

एचएसएससी के चेयरमैन चेयरमैन भोपाल ने बताया की लीक मामले को देखते हुए , पुलिस कांस्टेबल एग्जाम के लिए नया शेड्यूल बनाया जा रहा है। इसके साथ ही परीक्षा के लिए पहले से अधिक सुरक्षित इंतेजाम किए जाएंगे।