Hssc News : हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट को जानकारी दी है। कि पुलिस पुरुष और महिला सिपाही पदों की भर्ती में लिखित परीक्षा के लिए आकलन के लिए इक्वी-परसेंटाइल फार्मूला (hssc equi percentile formula) लागू किया है। साथ में दावा किया है कि सुप्रीम कोर्ट ने इसी फार्मूले को उत्तर प्रदेश की पुलिस भर्ती में सही माना है। आयोग ने यह भी जानकारी दी है कि इस फार्मूले के कारण महिला सिपाही पद के घोषित फाइनल परिणाम में 150 चयनित महिला उम्मीदवार बाहर हो जाएंगी और इतनी ही संख्या में दूसरी उम्मीदवार शामिल हो जाएंगी। आयोग ने शपथ पत्र के जरिए हाईकोर्ट को परसेंटाइल फार्मूले और इक्वी परसेंटाइल फार्मूले की जानकारी दी है। यह भी जानकारी दी है कि अगर परसेंटाइल या इक्वी-परसेंटाइल फार्मूला नहीं लगाया जाए तो किस शिफ्ट के कितने उम्मीदवार लिखित परीक्षा के आधार पर सात गुना की संख्या में आते हैं। आयोग ने माना कि शिफ्टों में पेपर करवाए गए मगर कठिनाई स्तर अलग-अलग था। कुछ में प्रश्न आसान थे तो कुछ में कठिन थे।

पुरुष सिपाही का छह और महिला सिपाही का तीन शिफ्टों में हुआ था पेपर
आयोग ने जानकारी दी कि पुरुष सिपाही के 5500 पदों के लिए 8,25,921 ने आवेदन किया था। आयोग के पास एक बार में पेपर कराने की क्षमता 1,38, 585 है। इसलिए अलग-अलग शिफ्टों में पेपर आयोजित करवाने पड़े। आयोग ने जानकारी दी कि पुरुष सिपाही के लिए 31 अक्तूबर, एक नवंबर और 2 नवंबर, 2021 को छह शिफ्टों में परीक्षा करवाई गई। महिला सिपाही के लिए 18 सितंबर और 19 सितंबर को तीन शिफ्टों में परीक्षा आयोजित करवाई थी। आयोग ने कहा कि जाहिर है कि अलग-अलग शिफ्टों में कठिनाई स्तर में अंतर आना ही है। इसलिए आईआईटी दिल्ली से एक्सपर्ट राय ली गई। उन्होंने परसेंटाइल मैथ्ड बताया। आयोग ने इसे लागू किया। जब महिला सिपाही का परिणाम घोषित किया तो कई प्रतिवेदन मिले, जिनमें कहा गया था कि सामाजिक-आर्थिक मानदंड के अंक लिखित परीक्षा में कैसे जोड़े जा सकते हैं। फिर आईआईटी से संपर्क किया। आईआईटी को आयोग ने पहले सामाजिक-आर्थिक मानदंड के अंकों की जानकारी नहीं दी थी। बाद में आईआईटी ने इक्वी परसेंटाइल फार्मूला सुझाया। इसके आधार पर महिला सिपाही के अंतिम परिणाम में से 150 उम्मीदवार बाहर हो जाएंगी और उनके स्थान पर दूसरी शामिल हो जाएंगी। यही इक्वी-परसेंटाइल फार्मूला पुरुष सिपाही में लागू किया है। अगर लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर सात गुना व उम्मीदवार बुलाते तो किसी शिफ्ट से ज्यादा और किसी से कम आते। इक्वी परसेंटाइल मैथ्ड से केवल लिखित परीक्षा का मूल्यांकन हुआ है। परसेंटाइल मैथ्ड और इक्वी-परसेंटाइल मैथ्ड में अंतर है।
यह है इक्वी-परसेंटाइल फार्मूला (hssc equi percentile formula)
आयोग ने हाईकोर्ट में इक्वी-परसेंटाइल फार्मूले की जानकारी इस तरह दी है : शिफ्ट एक को आधार बनाते हैं (किसी भी शिफ्ट को आधार बनाया जा सकता है) तो शिफ्ट दो के उम्मीदवारों के उदाहरण के तौर पर रोलनंबर और उम्मीदवारों के काल्पनिक प्राप्त अंक और इक्वेटड स्कोर यूं होगा

I don’t think the title of your enticle matches the content lol. Just kidding, mainly because I had some doubts after reading the enticle.