Haryana Super 100 Sheme : हरियाणा सुपर 100 स्कीम 2022 के लिए नोटिस जारी हुआ है। जिसके अनुसार ऑनलाइन माध्यम से इच्छुक विद्यार्थी अप्लाई कर सकते हैं।
इस स्कीम से विद्यार्थी सरकारी खर्चे से डॉक्टर व इंजीनियर बन सकते हैं। जिसके लिए विद्यार्थी ने 9 वीं कक्षा 60% से उत्तीर्ण की हो और आगे 10 वीं पास कर अगर वह मेडिकल या नॉन मेडिकल लेगा तो ही इस सुपर 100 स्कीम के लिए चयन होगा।

हरियाणा सुपर 100 फॉर्म भरने से क्या होता है।
इस फॉर्म भरने से शिक्षा विभाग सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को दो साल तक आईआईटी व नीट परीक्षाओं की फ्री में कोचिंग देता है। जिसके लिए पहले विद्यार्थियों को लिखित परीक्षा देनी होती है।
Haryana Super 100 : महत्वपूर्ण तिथियां
- ऑनलाइन आवेदन 15 मई से 31 मई तक चलेंगे।
- लेवल एक (लिखित परीक्षा) 4 जून को आयोजित होगी। जिसका परिणाम 20 जून को जारी होगी।
- लेवल दो (ओरिएंटेशन प्रोग्राम) का आयोजन 24 जून से 8 जुलाई 2022 तक किया जाएगा। जिसका परिणाम 10 जुलाई को आएगा।
- यह सब होने के बाद कक्षाएं 15 जुलाई से चलेंगी।
आवेदन फॉर्म कैसे भरें
- हरियाणा स्कूल एजुकेशन वेबसाइट पर जाएं।
- होम पेज पर दिए गए Haryana Super 100 Apply Link पर टैप करें।आवेदन फॉर्म भरें।
- जरूरी जानकारी व डॉक्युमेंट्स अपलोड करें।
हरियाणा सुपर 100 ऑफिशियल वेबसाइट www.haryanasuper100.com
हरियाणा सुपर 100 रजिस्ट्रेशन लिंक www.haryanasuper100.com/registration
Faq
Q: हरियाणा सुपर 100 रजिस्ट्रेशन कब से कब तक होंगे
Ans: 15 मई से 31 मई 2022 तक
Q: हरियाणा सुपर 100 हेल्पलाइन नंबर
Ans: 0172 – 2560246
Q: हरियाणा सुपर 100 ऑफिशियल वेबसाइट
Ans: http://www.schooleducationharyana.gov.in/
Q: सुपर 100 स्कीम मेल आईडी ?
Ans:- [email protected]