Google News Showcase क्या है , गूगल न्यूज़ शोकेस भारत में हुआ लॉन्च

Join and Get Faster Updates

Google News : सबसे बड़े सर्च इंजन गूगल ने मंगलवार को भारत में गूगल न्यूज़ शोकेस (Google News Showcase) को लॉन्च किया है। जो गूगल समाचार प्रकाशकों को उच्च गुणवत्ता वाला कंटेंट पब्लिश करने के लिए समर्थन करता है। जिससे न्यूज रीडर्स को सही और उचित जानकारी प्राप्त हो सकें। जिसका फायदा आने वाले 3 सालो में न्यूज लैब के 50 हजार पत्रकारों व छात्रों को होगा , जिसके लिए उनको ट्रेनिंग दी जाएगी।

Google News Showcase क्या है , गूगल न्यूज़ शोकेस भारत में हुआ लॉन्च - डिंपल धीमान
जैसे पहले गूगल ने 2018 में जीएनआई इंडिया ट्रेनिंग नेटवर्क लॉन्च किया था। वैसे ही अब Google ने अपने ब्लॉग पोस्ट में बताया की 30 भारतीय भरोसेमंद समाचार प्रकाशकों के साथ समाचार शोकेस शुरू किया है। जो फिलहाल हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषा में उपलब्द होगा। अन्य भाषाओं में इस साल के अंत तक यह अपडेट होगा।
जिनमें एनडीटीवी, ज़ी न्यूज़, इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप, द हिंदू ग्रुप, अमर उजाला , एचटी डिजिटल स्ट्रीम्स लिमिटेड, एबीपी लाइव, इंडिया टीवी जैसे राष्ट्रीय, क्षेत्रीय और स्थानीय समाचार संगठन शामिल हैं।
गूगल शोकेस के भारत में आने से फेक खबरों पर नियंत्रण होगा और सही जानकारी को सभी के लिए आगे दिखाया जाएगा। इसके साथ ही डिजिटल उपकरणों के इस्तेमाल पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। बता दें की यह सेवा पहले ही चेकिया, इटली जर्मनी, ब्राजील, कनाडा, फ्रांस, जापान, ऑस्ट्रेलिया और अर्जेंटीना जैसे देशों में मोजूद है।
गूगल शोकेस का ऑप्शन गूगल न्यूज में न्यूज़ स्टैंड टैब पर देखने को मिलेगा। जिसमे स्टोरीज न्यूज रूम एडिटर द्वारा सिलेक्ट की गई होती है।

Google न्यूज शोकेस, अब डेस्कटॉप पर भी

समाचार शोकेस के लिए गूगल ने 24 मई 2021 को कुछ नई सुविधाओं की घोषणा की जिसमे यूजर news.google.com/showcase के माध्यम से गूगल न्यूज पर पहले से अधिक समय लगाते हैं। और यह गूगल न्यूज शोकेस फीचर अब 8 उन सभी देशों के लिए डेस्कटॉप पर भी शुरू हो गया है। जिन देशों में Google News Showcase को हाल ही में लॉन्च किया गया है।
जिसे डेस्कटॉप के मेन्यू बार में फॉलोविंग ऑप्शन के नीचे रखा गया है। अर्थात जो यूजर किसी समाचार सोर्स के फॉलो कर रहे हैं उन्हें नवीनतम समाचार पैनल के माध्यम से नए समाचार मुख्य पृष्ट पर ही देख सकेंगे। जिससे पाठको को गूगल न्यूज पर अधिक रुचि हो। जिसका इस्तेमाल हर दिन लाखो उपयोगकर्ता करते हैं और 10 मिलियन से अधिक यूजर न्यूज पर क्लिक करके पढ़ते हैं।