ESIC Recruitment 2022 : उपर डिवीजन क्लर्क , स्टेनो और एमटीएस भर्ती

Join and Get Faster Updates

ESIC Recruitment 2022 : भारतीय कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) द्वारा नई सरकारी भर्ती यूडीसी , एमटीएस और स्टेनो के हरियाणा और दिल्ली रीजन में 765 रिक्त पदों को भरने के लिए नोटिस जारी कर दिया है। जिसके अनुसार योग्य उम्मीदवार ईएसआईसी अपर डिवीजन क्लर्क (यूडीसी) , मल्टी टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) और स्टेनोग्राफर वेकेंसी 2022 के लिए 15 जनवरी से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

ESIC Latest Recruitment संबंधित जानकारी जैसे योग्यता , आयु सीमा , शुल्क ,अप्लाई लिंक , एडमिट कार्ड , रिजल्ट व महत्पूर्ण जानकारी नीचे दी गई है।

adobe post 20211230 10274601913475071726707452
नौकरी का स्थान दिल्ली और हरियाणा

ESIC Recruitment 2022 : पदों की संख्या

हरियाणा ईएसआईसी भर्ती :

  • यूडीएस 130
  • स्टेनो 13
  • एमटीएस 77

दिल्ली ईएसआईसी भर्ती

  • यूडीएस 235
  • स्टेनो 18
  • एमटीएस 292


हरियाणा और दिल्ली रीजन में ईएसआईसी 2022 भर्ती के लिए कुल रिक्त पद 765 है।

ESIC Recruitment 2022 महत्वपूर्ण तिथियां

  1. ईएसआईसी भर्ती नोटिस जारी होने की तिथि :28 दिसंबर 2021
  2. ऑनलाइन आवेदन शुरू: 15 जनवरी 2022
  3. अप्लाई करने की लास्ट तारीख : 15 फरवरी 2022
  4. फीस भरने की लास्ट तारीख : 15 फरवरी 2022
  5. एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि 9 मार्च 2022
  6. पेपर की तारीख : यूडीसी 19 मार्च और स्टेनोग्राफर 20 मार्च 2022
  7. एमटीएस प्रीलिम्स रिजल्ट 24 मई 2022
  8. एमटीएस मेंस 2022 एडमिट कार्ड 25 मई 2022 को जारी हुए जिसका एग्जाम 5 जून को आयोजित होगा। और रिजल्ट 16 जून को जारी हो गया है।

ESIC Recruitment 2022 योग्यता और आयु सीमा

ईएसआईसी भर्ती 2022 के लिए शैक्षणिक योग्यता पद अनुसार अलग अलग है।

यूडीसी के 331 रिक्त पदों के लिए योग्यता स्नातक के साथ कंप्यूटर का ज्ञान होना जरूरी है।

स्टेनो के 31 रिक्त पदों के लिए योग्यता 12वीं पास के साथ स्टेनो और टाइपिंग स्पीड होनी जरूरी है।

एमटीएस के 368 रिक्त पदों के लिए योग्यता 10वीं पास होनी जरूरी है।

ईएसआईसी भर्ती 2022 के लिए आयु सीमा पद अनुसार अलग अलग है।

यूडीसी और स्टेनो के लिए अधिकतम आयु 27 वर्ष तथा एमटीएस के लिए अधिकतम आयु 25 वर्ष होनी चाहिए।

ESIC Recruitment 2022 फॉर्म भरने की फीस

जनरल , ईडब्ल्यूएस और ओबीसी कैटेगरी उम्मीदवारों के लिए फीस 500 रूपए और एससी एसटी उम्मीदवारों के लिए 250 रुपए तय की गई है।

ESIC Recruitment 2022 चयन प्रक्रिया

ईएसआईसी की नई भर्ती यूडीसी , एमटीएस और स्टेनो 2022 में चयनित होने के लिए 4 चरणों से गुजरना पड़ेगा

  • पहले लिखित परीक्षा होगी।
  • स्टेनो के लिए स्किल टेस्ट
  • सभी के लिए डॉक्युमेंट्स वेरिफिकेशन होगी
  • मेडिकल टेस्ट

ESIC Recruitment 2022 सैलरी

उपर डिवीजन क्लर्क (UDS) और स्टेनो की सैलरी (pay level 4) 25 हजार 500 से लेकर 81 हजार 100 रुपए तक है।

मल्टी टास्क स्टाफ की सैलरी पे लेवल 1 के अनुसार 18 हजार से 56 हजार 900 रुपए है।

ESIC Recruitment 2022 : ईएसआईसी ऑनलाइन आवेदन कैसे करें

  • ईएसआईसी ऑफिशियल वेबसाइट www.esic.nic.in पर विजिट करें।
  • होम पेज पर “Click here to submit Online Application for recruitment to the post of Upper Division Clerk (UDC), Stenographer (Steno.) and Multi-Tasking Staff (MTS) in ESIC” लिंक पर टैप करें
  • रजिस्ट्रेशन करें या लॉगिन
  • अब ईएसआईसी भर्ती 2022 के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
  • जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और फीस भर कर प्रिंट आउट लें।

ESIC Recruitment 2022 : ईएसआईसी एडमिट कार्ड डाउनलोड कैसे करें

  • ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक पर टैप करें।
  • डेट ऑफ बर्थ भर कर लॉगिन करें।
  • अब आप अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

ESIC Recruitment 2022 : महत्वपूर्ण लिंक्स