Google News : गूगल ने क्रोम 90 मेंं नए फीचर शुरू करने जा रही है। जो क्रोम यूजर के कार्य करते समय बेहद काम आयेंगे। जिसमे यूजर हाइलाइट किए गए टेक्स्ट को लिंक से कनेक्ट कर पाएंगे। इस फीचर का उपयोग क्रोम यूजर तब कर सकते हैं, जब एड्रेस बार से लिंक कॉपी ना करना हो। जिसे डायरेक्ट ही हाईलाइट टेक्स्ट से लिंक भेजा जा सके ।

क्रोम में आने वाले फीचर की जानकारी गूगल ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर 15 अप्रैल 2021 को दी। जिसमे बताया कि यह फीचर अभी डेस्कटॉप और एंड्रॉयड यूजर के लिए रोल आउट किया जाएगा। जिसमे अगर क्रोम यूजर किसी टेक्स्ट को हाईलाइट करते हैं तो वह उस टेक्स्ट को लिंक के रूप में अपने दोस्तो को शेयर कर सकते हैं। जिसमे जब वह दोस्त उस लिंक पर विजिट करेंगे तो क्रोम में यूजर वही हाईलाइट टेक्स्ट रीड कर सकेंगे। इस फीचर के आने से क्रोम यूजर को बेहद लाभ होगा। क्योंकि बेहद सी वेबसाइट पर की गई सेटिंग्स के करण टेक्स्ट को कॉपी नही कर सकते हैं तो यूजर एड्रेस बार से लिंक कॉपी कर अपने फ्रेंड्स के साथ साझा करते हैं। तो उनको वह आर्टिकल पूरा पढ़ना पड़ता है। लेकिन अब क्रोम के आने वाले नए संस्करण में यह खास फीचर देखने को मिलेगी, जिसमे यूजर हाईलाइट किए गए टेक्स्ट से लिंक बना कर अपनो से साझा कर सकते हैं। जिसके बाद वह वही टेक्स्ट पढ़ सकेंगे जो आपने हाईलाइट किया था। इसके लिए क्रोम में जिस टेक्स्ट को आप साझा करना चाहता है, तो राइट-क्लिक करने के बाद “कॉपी लिंक हाइलाइट करने के लिए” ऑप्शन पर टैप करें। जिसके बाद उस लिंक पर विजिट करने से वही हाईलाइट टेक्स्ट पढ़ सकेंगे। बता दें की यह फीचर जल्द ही आईओएस के लिए रोल आउट किया जाएगा। जिसका अभी कोई आधिकारिक नोटिफिकेशन नहीं है।
क्रोम नई पीडीएफ सुविधाएँ
गूगल ने क्रोम ब्राउज़र में पिछले साल अगस्त में पीडीएफ भरने और सहजने के लिए कार्य करना शुरू किया था। जिसे अब पहले से बेहतर बनाने के लिए क्रोम में नए फीचर शुरू किए हैं।
जिसमे अब गूगल ने नए पीडीएफ दर्शक , दो पेग व्यूज और एक नया टूलबार पेश किया है।

क्रोम ब्राउज़र के नए अपडेट में एक ही click से जूम करने , सहजने और प्रिंट करने के ऑप्शन दिए गए हैं।
“डिंपल धीमान” वेब पोर्टल में आपका स्वागत है। जिसमे आप हरियाणा एजुकेशन और करियर न्यूज प्राप्त करेंगे। जैसे एचएसएससी , एसएससी ,एचपीएससी सीबीएसई ,एचबीएसई , केयूके ,एमडीयू , जीजेयू ,एग्जाम,एडमिशन ,रिजल्ट ,एडमिट कार्ड……