हैप्पी मदर्स डे पर व्हाट्सएप ने जारी किए नए स्टिकर्स – डिंपल धीमान

Join and Get Faster Updates

WhatsApp News : इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप अपने उपयोगकर्ता के लिए नए नए अपडेट लाता रहता है। जिससे व्हाट्सएप यूजर को अन्य थर्ड पार्टी ऐप्स की आवश्यकता ना पड़े। ऐसे ही अब व्हाट्सएप ने हैप्पी मदर्स डे (मदर्स डे हर साल 9 मई को मनाया जाता है) पर स्टीकर पैक लॉन्च किया है। जो मां और बच्चों के प्रेम को दर्शाता है। जिसे भेज कर अपना प्रेम अपनी मां के लिए दर्शाया जा सकता है। जिसका नाम ‘मामा लव’ रखा गया है।

हैप्पी मदर्स डे पर व्हाट्सएप ने जारी किए नए स्टिकर्स - डिंपल धीमान
व्हाट्सएप ने पहले अर्थ डे मनाने के लिए भी स्टीकर पैक लॉन्च किए थे। ऐसे ही अब मदर्स डे को मनाने के लिए नए स्टीकर पैक लॉन्च किए हैं। जिस डाउनलोड करने और भेजने के लिए किसी अन्य ऐप को आवश्यकता नही है। जिसके लिए चैट में जाकर व्हाट्सएप स्टिकर्स आइकन पर जाना होगा।
अगर आप भी व्हाट्सएप के नए स्टिकर्स का इस्तेमाल मदर्स डे पर भेजने के लिए करना चाहते हैं। तो नीचे दिए गए लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें की यह व्हाट्सएप स्टिकर्स एंड्रॉयड और आईओएस दोनों के लिए रॉल आउट किए गए हैं।
लिंक पर जाकर 11 एनिमेटेड स्टिकर्स को प्रिव्यू भी किया जा सकता है। यह माामा लव एनिमेटेड स्टिकर्स पैक 2.21.10.7 वर्जन में देखनेे को मिलेंगे। पर ऊपर दिए गए लिंक से सभी व्हाट्सएप वर्जन के लिए इसे डाउनलोड किया जा सकता है।
बता दें की व्हाट्सएप पर अब स्टिकर्स , इमेज और वीडियो को पूरे साइज में देख पाएंगे। यह फीचर पहले से ही टेलीग्राम ऐप में उपलब्द हैं। जो यूजर के द्वारा बेहद पसंद भी किया जाता है।

व्हाट्सएप स्टिकर सर्च करने के तरीके को आसान बना रहा है।

व्हाट्सएप स्टिकर सर्च करने के तरीके को विकसित कर रहा है। और यह फीचर अभी टेस्टिंग में है। जिससे व्हाट्सएप यूजर स्टिकर को आसानी से सर्च कर सकेंगे। इस फीचर के आने से जब व्हाट्सएप चैट बॉक्स पर कुछ टाइप किया जाएगा। तो उस से संबंधित व्हाट्सएप स्टिकर पेश करेगा। बता दें की यह फीचर पहले से ही टेलीग्राम में मोजूद है।
WhatsApp की अधिक घोषणाओं के लिए बने रहें! आगे शेयर करना ना भूलें।