Haryana Education News : हरियाणा मुख्यमंत्री ने इंजीनियरिंग वर्क्स पोर्टल को लॉन्च किया – डिंपल धीमान

Join and Get Faster Updates

Haryana News : हरियाणा सरकार का एक और नया फैसला जो राज्य सरकार के साथ ईज ऑफ डुइंग बिजनेस की सुविधा प्रदान करेगा। जिसमे हर एक ठेकेदार को इस पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा। जिसके बाद उनकी एक प्रोफाइल बन जाएगी और आवश्यक जानकारी भरने पर प्रत्येक ठेकेदार को ईएमडी अर्थात बयान जमा से झूठ मिलेगी।

हरियाणा मुख्यमंत्री ने इंजीनियरिंग वर्क्स पोर्टल को लॉन्च किया - डिंपल धीमान
इस नए पोर्टल के विषय में डीपीआर द्वारा ट्वीट कर जानकारी दी गई। जिसमे उन्होंने लिखा की आज 24 मई 2021 को हरियाणा राज्य में पेपरलेस, फेसलेस और पारदर्शी व्यवस्था के अपने विजऩ को आगे बढ़ाते हुए मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर ने आज हरियाणा इंजीनियरिंग वर्क्स पोर्टल की शुरुआत की है।
https://works.haryana.gov.in
इस नए इंजीनियरिंग वर्क्स पोर्टल का मुख्य उद्देश्य प्रदेश सरकार के तीन प्राथमिक इंजीनियरिंग विभागों अर्थात लोक निर्माण विभाग, सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग और जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभागों से संबंधित इंजीनियरिंग कामों में काम करने वाले इच्छुक ठेकेदारों को राज्य सरकार के साथ ईज ऑफ डुइंग बिजनेस की सुविधा मिलेगी
इस पोर्टल पर लॉगिन करने के लिए ठेकेदार से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। परंतु ईएमड से झूठ पाने के लिए अलग से पंजीकरण करना होगा। जिसके लिए उन्हें 5 हजार रूपए शुल्क देना होगा जो 5 साल तक मान्य होगा।

हरियाणा सरकार अब 1 लाख कोरोना मरीजों को मुफ्त देगी पतंजलि कोरोनिल किट

हरियाणा सरकार ने आज कोविड मरीजों के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। जिसकी जानकारी अनिल विज ने अपने आधिकारिक ट्वीट पर दी। और उसमे लिखा की अब एक लाख पतंजलि की कोरोनिल किट कोविड मरीजों को मुफ्त बांटी जाएंगी।
इस कोरोनिल किट का खर्चा दो भागों में बंटेगा जिसका आधा खर्चा पतंजलि और आधा खर्चा हरियाणा सरकार के कोविड राहत कोष से दिया जाएगा।
अन्य खबरों को सबसे पहले पाने के लिए हमारे टेलीग्राम से जुड़े। और जानकारी आगे शेयर करना ना भूलें।