गूगल ने लॉन्च किया 25 स्किन टोन वाला हैंडशेक इमोजी – डिंपल धीमान

Join and Get Faster Updates

Google News : गूगल ने 25 स्किन टोन वाला हैंडशेक इमोजी लॉन्च करने की घोषणा की , जिसके विषय में गूगल ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर बताया कि इस इमोजी को बनने में 1 से 2 साल लग गए। गूगल ने 30 अप्रैल 2021 को अपनी ब्लॉग पोस्ट में बताया की यह एंड्रॉयड और आईओएस दोनों के लिए लॉन्च होगा।

गूगल ने लॉन्च किया 25 स्किन टोन वाला हैंडशेक इमोजी - डिंपल धीमान
इस इमोजी पर काम करने की शुरुआत जेनिफर डैनियल ने 2019 में की। जो गूगल क्रिएटिव डायरेक्टर के पद पर काम करती हैं। इन्होने मल्टी-स्किन टोन्ड हैंडशेक को नहीं बनाया। क्योंकि यह इमोजी पहले ही बनाया जा चुका था, जिसे अब नए अंदाज में पेश किया गया है। इन्होंने पुराने हैंडशेक इमोजी को नया बनाने के लिए अलग अलग स्किन टोन शेड्स को दाहिने हाथ और लेफ्ट हाथ के लिए बनाया। इस इमोजी का यूनिकोड कोड बिंदु U+1F91D है।
गूगल ने अपनी ब्लॉग पोस्ट में बताया की यह 25 स्किन वाला हैंडशेक इमोजी covid19 के कारण 6 महीने देर से बना। क्योंकि गूगल में यूनिकोड स्टैंडर्ड के 14.0 संस्करण को रिलीज़ करने के लिए 6 महीने तक स्थगित कर दिया था। और यह इमोजी 2022 में प्रदर्शित होगा।
बता दें की 13.0 संस्करण में ???? इमोजी को 2 नए रूप दिए थे।
गूगल ने लॉन्च किया 25 स्किन टोन वाला हैंडशेक इमोजी - डिंपल धीमान

जिसे मार्च 2020 में लॉन्च किया था। जिसका यूनिकोड U+1F970 है।

गूगल के IO इवेंट रजिस्ट्रेशन

GOOGLE I/O के लिए रजिस्ट्रेशन चल रही है। जिसे यूजर https://events.google.com/ वेबसाइट पर जाकर रजिस्टर कर सकते हैं। जिसे गूगल हर साल मानती है। जो अबकी बार 18 मई से शुरू होकर 20 मई तक चलेगा। गूगल ने 27 अप्रैल को घोषणा की था, Google द्वारा आयोजित की जाने वाली वार्षिक डेवलपर सम्मेलन “I / O” इनपुट / आउटपुट के विकास के लिए काम किया जाएगा।
(अब ऐसे ही जानकारी टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Dimple Dhiman सर्च करें।)